फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलनिगम कर्मियों को तीन माह से नहीं मिला वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। पेयजल निगम कर्मचारियों को पिछले तीन महीने से वेतन नहीं मिला है। इस कारण विभाग को वेतन मद का न मिलना बताया गया है। कर्मचारियों ने बताया कि प्रदेश में जलनिगम के तीन हजार कर्मचारी, अधिकारी कार्यरत हैं। विभागीय कर्मचारियों का वेतन विभाग की ओर से कराए जा रहे निर्माण कार्यों के वेतन मद पर निर्भर रहता है।
विज्ञापन


विभाग को निर्माण कार्य का 12.5 प्रतिशत वेतन मद मिलता है। वेतन न मिलने से कर्मचारियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वेतन आहरित होने की कोई सूचना विभागीय अधिकारियों को नहीं है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें