हल्द्वानी। नगर निगम में वार्ड परिसीमन में आपत्तियों का निस्तारण हो गया है। निस्तारण के बाद जिला प्रशासन ने 60 वार्ड के परिसीमन की फाइल शासन को भेज दी है।
शुक्रवार को वार्ड के परिसीमन के बाद शासन की ओर से वार्ड में आपत्तियां मांगी गई थी। निगम को वार्ड परिसीमन में 12 आपत्तियां प्राप्त हुई। शुक्रवार को एडीएम हरवीर सिंह ने नैनीताल में आपत्तियां सुनी। आपत्तियों के निस्तारण के बाद शनिवार को जिला प्रशासन ने पूरा प्रस्ताव बनाते हुए शासन को भेज दिया है। इसके साथ ही निगम के वार्ड का परिसीमन भी पूरा हो गया है।
सबसे बड़ा जनसंख्या वाला वार्ड 26 नई बस्ती : जनसंख्या 5067
सबसे छोटा जनसंख्या वाला वार्ड 16 बाजार क्षेत्र : जनसंख्या 3702
सीमाकंन में तीन वार्ड का वजूद खत्म हुआ। ये वार्ड दूसरे वार्ड में जोड़े गए।
वार्ड के परिसीमन में 12 आपत्तियां आई