फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेस्टिवल बोनांजा 24 से

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। अमर उजाला, इवेंट पैराडाइज, देवार्पण फूड्स प्रा.लि. की ओर से एमबी इंटर कॉलेज मैदान में शॉपिंग फेस्टिवल का आयोजन होने जा रहा है। यह फेस्टिवल 24 नवंबर से आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम रोजाना दोपहर 12 बजे से रात 10 बजे तक चलेगा। फेस्टिवल में हल्द्वानी वासियों की बेहद मांग पर डायनासोर को भी बुलाया जा रहा है।
विज्ञापन

तेज चलने, सांस लेते, पलक झपकाते बिल्कुल असली दिखने वाला यह डायनासोर पूरी तरह रोबोटिक है। फेस्टिवल में देश भर की मशहूर वस्तुओं जैसे सहारनपुर का नक्काशीदार लकड़ी का फर्नीचर, घर, दफ्तर, होटल को सजाने का सामान, दिल्ली का सोफा कम बेड, खुर्जा की क्राकरी, फिरोजाबादी चूड़ियां, कश्मीरी शॉल, गर्म सूट, गुजराती हैंड क्राफ्ट, घरेलू सफाई की वस्तुएं, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, बच्चों के खिलौने आदि की दुकानें भी सजाई जाएंगी। फेस्टिवल में खाना पीने का भी विशेष ध्यान है, इसमें राजस्थानी पकवान, दक्षिण भारत के व्यंजन, चाट, चाइनीज जैसे अनेक पकवान का लुत्फ हल्द्वानी वाले ले सकेंगे। स्टाल बुकिंग और जानकारी के लिए 7088689556 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें