फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार ने बाइक सवार सेना के हवलदार को कुचला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज के समीप तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार सेना के हवलदार को कुचल दिया। बेस अस्पताल पहुंचने तक हवलदार की मौत हो गई। हादसे के बाद कोतवाली पुलिस ने कार चालक को गिरफ्तार कर लिया। सेना का जवान रात में ड्यूटी करने के बाद घर लौट रहा था।
विज्ञापन

मथुरा (उत्तर प्रदेश) जिले के नगला डीबिया मगोरी निवासी पूरन सिंह (34) पुत्र रमेश सिंह हल्द्वानी छावनी में एविएशन विभाग में हवलदार मेजर टेक्नीशियन के पद पर तैनात था। बृहस्पतिवार रात करीब दो बजे ड्यूटी करने के बाद हवलदार डिस्कवर बाइक (यूपी85 एएच) से शीशमहल स्थित अपने आवास जा रहा था। एमबीपीजी कॉलेज के समीप काठगोदाम की तरफ से आ रही कार (यूके 06 एके 3332) बाइक को टक्कर मारते हुई दूसरे रास्ते के लिए मुड़ गई। बाइक सवार सेवा का हवलदार घायल होकर गिर पड़ा। कार चालक को गलती का एहसास होने पर वह घायल जवान को लेकर पहले बृजलाल अस्पताल, फिर कृष्णा अस्पताल में ले गया लेकिन डॉक्टरों ने हाथ खड़े कर दिए। बेस अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने हवलदार को मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। हादसे के शिकार हवलदार के दो बेटे कौशल पांचवीं और योगेश कक्षा दो में पढ़ते हैं। पति के मौत की जानकारी मिलने पर पत्नी गायत्री का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। इस मामले में सेना के कमांडिंग आफिसर एमएस भिंडर ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने धारा 279, 304ए के तहत मुकदमा दर्ज कर ऊधमसिंह नगर जिले के नई बस्ती गूलरभोज गदरपुर निवासी कार चालक शुभम पांगती को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी चालक को अदालत में पेश किया।

मोर्चरी पर लगी सैन्य अधिकारियों की भीड़
सेना के हवलदार पूरन सिंह के शव का पोस्टमार्टम डॉक्टर देवेंद्र अटल ने किया। जवान के कंधे और घुटने में काफी चोट लगी थी। सिर पर हेलमेट लगाने से सिर का हिस्सा बच गया था लेकिन अंदरूनी चोट काफी लगी थी। मोर्चरी पर सेना के काफी अधिकारियों की भीड़ इकट्ठा हो गई थी। सभी साथी जवान की मौत से गमगीन थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें