फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पूर्ति अधिकारी भी डेंगू की चपेट में

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। डेंगू का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। जिला पूर्ति अधिकारी (डीएसओ) भी इसकी चपेट में आ गए हैं। जबकि चार अन्य को एसटीएच में भर्ती कराया गया है। पीड़ित मरीज निजी अस्पताल भी जा रहे हैं। दूसरी ओर डेंगू के 40 संदिग्ध मरीजों में से 12 में डेंगू की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

डेंगू के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है, फिर भी नगर निगम और स्वास्थ्य महकमा इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। डीएसओ टीएन उपाध्याय ने बताया कि डेंगू होने की वजह से वह अवकाश पर हैं। उपाध्याय की प्लेटलेट कम हैं। तबियत में कुछ सुधार हो रहा है। दूसरी ओर एसटीएच में हेमा (20) लालकुआं, निशाद (21) जसपुर, पुष्पा (38) कोहली कॉलोनी हल्द्वानी, शाकिब मलिक (19) लाइन नंबर 16 आजाद नगर, अंश (16) बिजनौर उत्तर प्रदेश को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। वहीं जिला संक्रामक रोग विश्लेषण अधिकारी नंदन कांडपाल ने बताया कि डेंगू संदिग्ध 40 मरीजों के नमूने लिए गए थे। एलाइजा जांच के लिए नमूने राजकीय मेडिकल कॉलेज की माइक्रोबायोलॉजी लैब में भेजे गए थे। इनमें 40 में 12 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। बताया कि नैनीताल के दो मरीजों के नमूने बुधवार को जांच के लिए भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें