फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामूली विवाद में कार फूंकने की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। न्यू सब्जी मंडी में शनिवार रात मामूली विवाद के चलते एक व्यवसायी की खड़ी कार में आग लगा दी गई लेकिन व्यवसायी ने पानी फेंककर आग बुझा दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है। घटना का कारण मोबाइल खोने का विवाद बताया जा रहा है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार दुर्गापुर कंपनी न्यू सब्जी मंडी निवासी शुभम तेजवानी की आढ़त हैं। शनिवार रात मंडी में खड़ी कार (यूके04वी2333) में एक व्यक्ति ने आग लगा दी। दुकानदार ने सहयोगियों के साथ पानी फेंककर आग को काबू में कर लिया। इस बीच दोनों के बीच कहासुनी हो गई। आढ़ती शुभम का आरोप था कि बनभूलपुरा निवासी शोएब उर्फ भूरा ने आग लगाई। जान से मारने की भी धमकी दी। इस मामले में तहरीर देेने पर कोतवाली पुलिस ने धारा 504, 435 के तहत शोएब के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। घटना की जांच कर रहे चौकी प्रभारी दिनेश नाथ महंत ने बताया कि शोएब भी फल का कारोबारी है। उसने आरोप लगाया कि शुभम की दुकान से उसका मोबाइल गायब हो गया है। रात के समय शोएब शराब पीकर आया था। नशे के चलते उसने कार में आग लगाने की कोशिश की थी। इस मामले में पुलिस जांच कर रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें