फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमबीपीजी कालेज में सबके लिए प्रवेश खुले तो जमा हो गए 921 आवेदन फार्म

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में मंगलवार को सबके लिए प्रवेश का मौका मिलने पर विद्यार्थियों का हुजूम उमड़ गया। एक ही दिन में 965 ऑफलाइन आवेदन फार्म जमा हो गए। इसमें सबसे अधिक प्रवेश आवेदन फार्म बीए पहले सेमेस्टर के लिए आए हैं। ऑफलाइन आवेदन करने वाले स्नातक पहले सेमेस्टर के विद्यार्थियों की काउंसिलिंग बुधवार को होगी और चयनित विद्यार्थियों का प्रवेश शुल्क 24 अगस्त को जमा किया जाएगा।
विज्ञापन

एमबीपीजी कॉलेज में स्नातक पहले सेमेस्टर समेत परास्नातक विषयों में ऑफलाइन प्रवेश के लिए आवेदन करने की छूट मिलने पर मंगलवार सुबह दस बजे ही विद्यार्थी पहुंच गए। कंप्यूटर लैब में ऑफलाइन प्रवेश आवेदन फार्म जमा करने को विद्यार्थियों की लंबी लाइन लगी होने पर कई विद्यार्थी काउंसिलिंग काउंटरों पर आवेदन फार्म जमा कराने लगे। काउंसिलिंग काउंटरों पर आवेदन फार्म जमा होने के साथ ही मेरिट में चयनित विद्यार्थियों के प्रवेश शुल्क के चालान भी काटे जाने के कारण वहां भी विद्यार्थियों को इंतजार करना पड़ा। यह प्रक्रिया दोपहर तीन बजे तक चली। प्राचार्य डॉ. जगदीश प्रसाद ने बताया कि जिन विद्यार्थियों ने मंगलवार को फार्म जमा किए हैं उनकी काउंसिलिंग बुधवार को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें