फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अन्नू ने सिल्वर जीतकर फ्रांस में किया कमाल

विज्ञापन
विज्ञापन
अन्नू ने सिल्वर जीतकर फ्रांस में किया कमाल
विज्ञापन

हल्द्वानी।
उत्तराखंड के अन्नू कुमार ने फ्रांस में चल रही वर्ल्ड स्कूल एथलीट प्रतियोगिता में 800 मीटर की दौड़ में सिल्वर मेडल जीतकर देश के साथ प्रदेश का नाम भी रोशन किया है। उन्होंने यह मीटर की दौड़ 1:53 मिनट में पूरी की है। देश से इस प्रतियोगिता में सिर्फ आठ खिलाड़ियों का चयन हुआ था, जिनमें उत्तराखंड से अन्नू कुमार भी शामिल हैं।
फ्रांस मेें वर्ल्ड स्कूल एथलीट प्रतियोगिता चल रही है। इसमें देश के आठ खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। हरिद्वार निवासी और महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स स्टेडियम का छात्र अन्नू कुमार का भी इस प्रतियोगिता में चयन हुआ था। अन्नू कुमार का चयन अंडर-17 में हुआ था, लेकिन अन्नू कुमार ने अंडर-19 एथलीट प्रतियोगिता में भाग लेकर यह मेडल जीता है। इस जीत से उन्होंने भविष्य में होने वाले ओलंपिक में देश के लिए मेडल की संभावना जगा दी है। इससे पूर्व अन्नू कुमार 800 मीटर और 1500 मीटर में दौड़ में मीट रिकार्ड बना चुका है और उत्तराखंड को इस प्रतियोगिता में पहला मेडल दिलाया है। प्रिंसिपल मनोज शर्मा ने अपने कॉलेज के छात्र की इस उपलब्धि पर अन्नू के साथ ही कोच लोकेश कुमार और सपोर्टिंग स्टाफ को बधाई दी है। उधर कालेज के पहले इंटरनेशनल एथलीट खिलाड़ी प्रीतम बिंद ने अन्नू कुमार को बधाई देते हुए कहा कि कालेज का यह खिलाड़ी ओलंपिक में भी परचम फहराएगा।
विज्ञापन

800 एथलीट ने दौड़ में लिया भाग
800 मीटर की दौड़ में 800 एथलीट ने भाग लिया। जिसमें इंग्लैंड के खिलाड़ी बोटरिल अलेएक्स ने गोल्ड, भारत के अन्नू कुमार ने सिल्वर और इस्टोनिया के क्लोजोजिन ने कांस्य पदका जीता।
विज्ञापन

अन्नू को इस कामयाबी के लिए बधाई। साथ ही स्पोर्ट्स कॉलेज के प्रिंसिपल के साथ कोच को भी बधाई। बच्चा भले ही फ्रांस में हैं, लेकिन इस कामयाबी का जश्न मनाने के लिए मैं कल स्पोर्ट्स कॉलेज जाऊंगा। अन्नू के साथ ही अन्य बच्चों से भी अपील करूंगा कि उन्हें खेल की दिशा में आगे बढ़ने के लिए जो भी जरूरत हो वह बताएं हमारी सरकार उसे पूरा करने की कोशिश करेगी।
-अरविंद पांडे, खेल मंत्री
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें