फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: 17 दावेदारों ने पर्यवेक्षक के समक्ष की दावेदारी

Tue, 17 Dec 2024 01:42 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। नैनीताल के पर्यवेक्षक पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने सोमवार को कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक ली। इस दौरान उनके समक्ष 17 दावेदारों ने अपने दावे प्रस्तुत किए। पर्यवेक्षक ने पैनल बनाकर सभी आवेदन पार्टी हाईकमान को भेजने की बात कही। पर्यवेक्षक ने कहा कि पार्टी जिसे भी टिकट देगी, सभी कार्यकर्ता एकजुटता के साथ प्रत्याशी को जिताने के लिए कार्य करें।इससे पूर्व यहां पहुंचने पर पूर्व विधायक रणजीत सिंह रावत, जिला अध्यक्ष राहुल छिम्वाल आदि कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन

पर्यवेक्षक ने कहा कि रामनगर सीट सामान्य है, इसलिए यहां पर सामान्य कार्यकर्ता को ही टिकट दिया जाएगा। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि भाजपा जानबूझकर कोई ना कोई अडंगा लगाकर निकाय चुनाव को लेट कराना चाहती है। जब कोर्ट ने सख्त रूप अपनाया तो सरकार को लिख कर देना पड़ा की दिसंबर में चुनाव कर लिए जाएंगे।
कुंजवाल ने कहा कि उन्हें अभी भी शंका है कि यह चुनाव दिसंबर में होंगे, क्योंकि आरक्षण में सरकार ने नियमों में कई तरह की अनदेखी की गई है। वहां हाजी मो. अकरम, अब्दुल कय्यूम, बाबर खान, धीरज सती, ताईफ खान, डॉ. निशांत पपनै, सनव्वर अली, अनिल अग्रवाल खुलासा, पंकज पांडे, मो मुजीब, भुवन शर्मा, कलीम कुरैशी, तंजिम कुरैशी आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें