फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनाई चाय और मांगे वोट

विज्ञापन
हरदा ने बनाई चाय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हल्द्वानी। नैनीताल-ऊधमसिंह नगर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी हरीश रावत आज जनसंपर्क कर लोगों से वोट मांगे। उन्होंने एक टी स्टाल पर चाय बनाकर लोगों को चाय पिलाई और वोट मांगे। रावत बुधवार को ट्रांसपोर्टनगर पहुंचे और लोगों से वोट मांगे। इसके बाद मंडी होकर मंगलपड़ाव स्थित पुरानी सब्जी मंडी पहुंचे और लोगों से वोट देने की अपील की। साथ ही सरकार बनने पर कांग्रेस की योजना के बारे में बताया। इसके बाद तहसील, चर्च कंपाउंड, आवास विकास पहुंचे। जजी कोर्ट में पहुंचकर अधिवक्ताओं से मुलाकात की। इसके बाद बिग बाजार में लोगों से मुलाकात की। रावत ने डोगरा टी स्टाल में चाय बनाकर चाय पिलाई। कुसुमखेड़ा साप्ताहिक बाजार में भी जनसंपर्क कर वोट मांगे। रावत ने कहा कि कांग्रेस पांचों सीटों पर जीतेगी। कहा कि केंद्र में कांग्रेस की सरकार आने पर न्याय योजना के तहत गरीबों को 72 हजार रुपये दिए जाएंगे। इस दौरान कमान सिंह धामी, खजान पांडे आदि थे।
विज्ञापन


बनाई चाय और मांगे वोट


राफेल का जिन्न बोतल से जल्द बाहर आएगा
हल्द्वानी। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया ने कहा कि राफेल का जिन्न बोतल से बहुत जल्द बाहर आएगा। उन्होंने सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय का स्वागत किया। कहा कि देश की रक्षा से खिलवाड़ करने वाले सलाखों के पीछे होंगे। राफेल सौदे को लेकर प्रधानमंत्री पर गंभीर आरोप हैं। इसके बावजूद प्रधानमंत्री जेपीसी से क्यों बच रहे हैं?
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें