फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पेशन न्यूरो नेटल केयर यूनिट के वेंटीलेटर खराब

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। सुशीला तिवारी अस्पताल में स्पेशल न्यू नेटल केयर यूनिट के वेंटीलेटर फुंक गए हैं। केयर यूनिट में लगे सीपैप भी फुंक गए हैं। वेंटीलेटर और कंटीनिवस पॉजिटिव एयर प्रेशर (सीपैप) फुंकने के कारण नवजात को रखने में परेशानी हो रही है। स्पेशल न्यू नेटल केयर यूनिट में लगभग 50 लाख रुपये की लागत से पांच वेंटीलेंटर लगे हैं। फरवरी में पांच सीपैप खरीदे गए थे। सीपैप की कीमत भी लगभग दस से पंद्रह लाख रुपये है। खास बात यह है कि स्पेशल न्यू नेटल केयर यूनिट में नवजात को रखने के लिए कई बार बेड खाली नहीं मिलते हैं। सूत्रों की मानें तो दो दिन पूर्व स्पेशल न्यू नेटल केयर यूनिट और सीपैप फुंक गए। बताया जा रहा है कि वोल्टेज के ज्यादा-कम (फ्लेक्च्वेशन) होने के कारण फुंक गए थे। बच्चों को अभी आक्सीजन स्पोर्ट पर रखा जा रहा है। प्राचार्य डॉ. सीपी भैसोड़ा ने बताया कि बिजली के फ्लेक्च्वेशन के कारण सीपैप और वेंटीलेटर फुंक गए थे। सभी को ठीक कराया जा रहा है। सीपैप ठीक होकर आ गए हैं जबकि वेंटीलेटर एक-दो दिन में ठीक होकर आ जाएंगे।
विज्ञापन


स्पेशल न्यू नेटल केयर यूनिट के वेंटीलेटर फुंके
सुशीला तिवारी अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें