फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूओयू : विद्यार्थियों को नये स्टडी सेंटरों से ही मिलेंगी पुस्तकें

विज्ञापन
books
विज्ञापन
हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय (यूओयू) में अध्ययनरत तमाम छात्र स्टडी सेंटर बदलने से परेशान हैं। उन्हें अभी तक पुस्तकें (अध्ययन सामग्री) नहीं मिल सकी हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने कहा है कि जिन विद्यार्थियों का स्थानांतरण दूसरे सेंटरों पर किया गया है, उन्हें पुस्तकें भी उन्हीं स्टडी सेंटर से ही मिलेगी।
विज्ञापन

यूजीसी के सख्त निर्देशों के चलते यूओयू को मानकों के विपरीत चल रहे 128 से अधिक स्टडी सेंटरों को पिछले माह बंद करना पड़ा है जबकि 30 से अधिक स्टडी सेंटरों के भविष्य को लेकर अभी निर्णय होना बाकी है। विश्वविद्यालय के अनुसार वर्तमान में मानकों के आधार पर 84 स्टडी सेंटर ही संचालित हो रहे हैं। इधर, यूजीसी के मानकों की वजह से बंद किए 128 स्टडी सेंटरों पर अध्ययनरत हजारों विद्यार्थियों को पास के दूसरे मान्यता प्राप्त अध्ययन स्टडी सेंटरों पर स्थानांतरित कर दिया गया हैं। विश्वविद्यालय के कुलसचिव भरत सिंह ने बताया कि स्टडी सेंटर बदलने के संबंध में विद्यार्थियों को एसएमएस के माध्यम से सूचना भी दी गई। छात्रों को अपने नये अध्ययन केन्द्र की जानकारी लेकर वहीं से अध्ययन सामग्री लेनी होगी तथा उसी अध्ययन केंद्र पर अपने प्रोजेक्ट (सत्रीय कार्य) भी जमा कराएं।

यूओयू : विद्यार्थियों को नये स्टडी सेंटरों से ही मिलेंगी पुस्तकें
128 स्टडी सेंटर बंद होने पर इनके विद्यार्थियों को किया गया है दूसरे सेंटरों पर स्थानांतरित

विद्यार्थी अपनी नामांकन संख्या को यूओयू की वेबसाइट पर डाल कर अपने नये स्टडी सेंटर की जानकारी आसानी से हासिल कर सकते हैं। यदि किसी छात्र को दिक्कत है तो वे आवेदन कर अपना स्टडी सेंटर चेंज भी करवा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- प्रो. गिरिजा शंकर पांडे, निदेशक क्षेत्रीय सेवाएं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें