फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल लैब वैन से खाद्य नमूनों की होगी फटाफट जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। खाने के सामान में मिलावट होने का शक है तो आपको अब जांच के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। अब सिर्फ 50 रुपये खर्च कर आप मिनटों में नमूनों की जांच करा सकेंगे। तुरंत ही मिलावट की सटीक जानकारी मिल जाएगी। खाद्य सुरक्षा विभाग को मोबाइल लैब वैन मिली है जो जिले में भ्रमण करेगी। कोई भी व्यक्ति किसी भी खाद्य पदार्थ की जांच करा सकता है।
विज्ञापन

अब तक प्रदेश की एकमात्र खाद्य प्रसंस्करण लैब रुद्रपुर में है। इस लैब में प्रदेश भर के खाद्य नमूने जांच के लिए आते हैं। स्टाफ और संसाधनों की कमी से जूझ रही लैब में इन नमूनों की जांच में महीने लग जाते हैं। अब खाद्य सुरक्षा विभाग की मोबाइल लैब वैन नैनीताल पहुंच गई है। इस समय यह बेस अस्पताल में खड़ी है। जल्द ही यह वैन नैनीताल जनपद में घूमकर जनता को खाद्य सुरक्षा के प्रति जागरूक करेगी। जिला अभिहीत अधिकारी वीएस बिष्ट ने बताया कि मोबाइल लैब हल्द्वानी में है, यह हल्द्वानी, नैनीताल, रामनगर, लालकुआं, कालाढूंगी समूचे जिले का भ्रमण करेगी। इस दौरान जगह-जगह नमूने लेकर भी जांच की जाएगी।


खाने के सामान में मिलावट की जांच अब मिनटों में
सड़कों पर घूमेगी खाद्य सुरक्षा विभाग की मोबाइल लैब वैन, अभी बेस अस्पताल में खड़ी है
50 रुपये शुल्क जमा कर कोई भी व्यक्ति किसी भी खाद्य पदार्थ की जांच करा सकता है


सभी खाद्यों की गुणवत्ता की हो सकती है परख
हल्द्वानी। मोबाइल लैब वैन में लगभग सभी खाद्य पदार्थों के नमूनों की जांच हो जाएगी। वैन में मिल्क एनालाइजर, डीप फ्रीजर, अवन, एलटी, मैनुअली उपकरण, रसायनिक तत्व आदि उपलब्ध हैं। इनमें दूध, दालों पर कलर आदि की जांच हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें