फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीरशिवा के बच्चों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। यहां चिलियानौला स्थित वीरशिवा स्कूल में बच्चों के बीच कई खेल और रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए प्रधानाचार्य एसएस बिष्ट ने कहा कि इस तरह की गतिविधियों से बच्चों का जहां बौद्धिक स्तर बढ़ता है वहीं शारीरिक दक्षता भी बढ़ती है। भविष्य में भी इस तरह के आयोजन होंगे।
विज्ञापन


इसके अंतर्गत सब जूनियर वर्ग की क्राफ्ट प्रतियोगिता, जूनियर वर्ग में डेकोरेशन, सीनियर विज्ञान वर्ग में विज्ञान प्रदर्शनी तथा वाणिज्य वर्ग में रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिनमें बच्चों ने बढ़चढ़कर भाग लिया। बच्चों के बीच हुई विभिन्न प्रतियोगिताओं को देखने के लिए कई अभिभावक भी पहुंचे थे। विज्ञान प्रदर्शनी देखकर अभिभावकों ने बच्चों के प्रयासों की जमकर सराहना की। प्रधानाचार्य एसएस बिष्ट ने विद्यालय में आयोजित होने वाली गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विद्यालय में इस तरह के आयोजन होते रहते हैं। बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए इस तरह के आयोजन जरूरी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें