फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दो देनदारी का हिसाब, तभी लड़ पाएंगे चुनाव

विज्ञापन
EVM
विज्ञापन
हल्द्वानी। नगर निगम चुनाव में उतरने से पहले प्रत्याशियों को टैक्सों की देनदारी नहीं होने की एनओसी लेनी होगी। ग्रामीण क्षेत्र के प्रत्याशियों को तहसील और ब्लाक से और पुराने निगम क्षेत्र से चुनाव लड़ने जा रहे प्रत्याशियों को नगर निगम से एनओसी लेनी होगी।
विज्ञापन


नगर आयुक्त चंद्र सिंह मर्तोलिया ने बताया कि निगम के पुराने क्षेत्र से चुनाव लड़ने जा रहे प्रत्याशियों को टैक्स, मार्केटिंग, लाइसेंस, नजूल विभाग से एनओसी लेनी होगी। उन्होंने बताया कि निगम में शामिल हुए नए गांवों के प्रत्याशियों का डाटा अभी नगर निगम के पास नहीं है।इसलिए इन्हें तहसील और ब्लॉक से एनओसी लेनी होगी। कहा कि एनओसी लेने के बाद ही ये चुनाव मैदान में उतर सकेंगे।

एनओसी के लिए पहले दिन 32 आवेदन
आचार संहिता लागू होते ही नगर निगम से बकाया देनदारियों की एनओसी लेने के लिए होड़ मच गई। पहले ही दिन टैक्स, मार्केटिंग, लाइसेंस, नजूल विभाग से एनओसी के लिए 32 लोगों ने आवेदन किया। कर अधीक्षक बबीता ने बताया कि पहले दिन 32 आवेदन प्राप्त हुए हैं। निगम क्षेत्र में शामिल हुए लगभग 25 लोग एनओसी के लिए नगर निगम पहुंचे थे। इनका डाटा यहां नहीं होने के कारण इन्हें तहसील और ब्लॉक से एनओसी लेने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



ग्रामीण क्षेत्र के प्रत्याशियों को तहसील और ब्लाक से लेनी होगी एनओसी
पुराने निगम क्षेत्र के प्रत्याशियों को नगर निगम से लेनी होगी एनओसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें