फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहरों के ताश तोड़कर पानी चुराने वालों पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी/चोरगलिया। गौलापार क्षेत्र में काश्तकारों को उनकी जरूरत के मुताबिक पुलिस की मौजूदगी में रोस्टर के हिसाब से सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध कराया जाएगा। यही नहीं नहरों के ताश तोड़कर पानी चुराने वालों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी एपी बाजपेयी ने मंगलवार को गौलापार में काश्तकारों की समस्याएं सुनीं। काश्तकारों का कहना था कि बरसात नहीं होने के कारण गौला नदी का जलस्तर बेहद कम है जिसके चलते सिंचाई नहरों में टेल तक पानी नहीं पहुंच रहा है। निचले क्षेत्रों के काश्तकार अभी तक धान की रोपाई नहीं कर सके हैं। उन्होंने कहा कि ऊपरी क्षेत्र के कुछ लोग नहरों के ताश तोड़कर पानी चुरा रहे हैं जिससे उन्हें रोस्टर के आधार पर तयशुदा समय पर पानी नहीं मिल रहा है। काश्तकारों की समस्याएं सुनने के बाद एसडीएम बाजपेयी ने नहरों का निरीक्षण किया तो कई जगह ताश क्षतिग्रस्त मिले। इस पर एसडीएम ने क्षतिग्रस्त नहरों की मरम्मत कराने, नहरों की नियमित रूप से सफाई कराने, ज्वाला पोखरी व मदनपुर सैलाभाबर नहर में रोस्टर के हिसाब से पानी उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि यदि वर्तमान रोस्टर के अनुसार पानी वितरण में दिक्कतें आती हैं तो पुलिस की उपस्थिति में पानी वितरण कराया जाएगा। इस मौके पर काश्तकार राजेंद्र सिंह चुफाल, ग्राम प्रधान बलजीत सिंह, ग्राम प्रधान तारा सिंह बिष्ट, बीडीसी सदस्य अर्जुन सिंह बिष्ट, प्रकाश बिष्ट, अरविंद सिंह, प्रधान हरीश बिष्ट, महेश रैक्वाल, टिंकू क्वीरा समेत सिंचाई विभाग के अवर अभियंता, पट्टी पटवारी आदि थे।

पुलिस की मौजूदगी में रोस्टर के हिसाब से मिलेगा पानी
एसडीएम ने गौलापार में काश्तकारों की समस्याएं सुनी

नए सिरे से बनाया जाएगा रोस्टर
हल्द्वानी। गौलापार क्षेत्र में काश्तकारों को सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध कराने को अब नए सिरे से रोस्टर तैयार किया जाएगा। उपजिलाधिकारी एपी बाजपेयी ने बताया कि पिछले साल 24 जुलाई को गौला नदी का डिस्चार्ज 1050 क्यूसेक था जबकि इस बार 24 जुलाई को यह मात्र 339 क्यूसेक है। ऐसे में बरसाती नहर नहीं चल रही है। जिससे सिंचाई का संकट पैदा हुआ है। उन्होंने बताया कि मौजूदा स्थिति को देखते हुए अब नया रोस्टर बनाया जाएगा। इसके लिए 26 जुलाई को सुबह 11 बजे कुंवरपुर सोसायटी में सिंचाई विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में काश्तकारों के साथ बैठक की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें