हल्द्वानी। शहर में बढ़ती आपराधिक वारदातों के भय में जी रहे लोगों को ऐसी घटनाओं के प्रति सतर्क रहने के लिए रविवार को विशेष चिंतन शिविर का आयोजन होगा। यह शिविर शाम चार बजे डीएवी इंटर कॉलेज कमलुवागांजा रोड स्थित संगम मैरिज पैलेस में होगा।
प्रांतीय ग्रामीण व्यापार मंडल के भुवन भट्ट ने बताया कि इसमें शहर में लूटपाट और हत्या जैसे संगीन वारदातों की रोकथाम, नौकरी करने वालों के साथ ही किराएदारों के सत्यापन आदि पर पुलिस अधिकारियों के साथ चर्चा की जाएगी। इसमें आशा आदर्श महिला विकास समिति अध्यक्ष भावना रावत, नई सोच जाग्रति समिति अध्यक्षा कृष्णा कांडपाल, जिला सचिव सक्षम विशन उपाध्याय, ललित पंत, कोषाध्यक्ष नई सोच जाग्रति संस्था दिनेश चंद्र जोशी, अध्यक्ष बैंक्वेट हॉल एसोसिएशन जिला सचिव सक्षम कैलाश पंत पहाड़ी सहयोग कर रहे हैं। इस कार्यक्रम में एसएसपी जन्मेजय खंडूरी, एएसपी अमित श्रीवास्तव समेत, कुलपति केसी जोशी, मनोचिकित्सक डॉ. युवराज पंत, डॉ. गीतिका श्रीवास्तव, अध्यात्म गुरु नमन कृष्ण महाराज, पूर्व सैनिक परिषद अध्यक्ष गोविंद सिंह, प्रदेश महामंत्री प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल नवीन वर्मा, जिलाध्यक्ष विपिन गुप्ता, केमिस्ट एवं ड्रगिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष उमेश चंद्र जोशी को आमंत्रित किया है। उन्होंने लोगों से इस कार्यक्रम में शामिल होकर अपने सुझाव देने की अपील की है।