फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिलिंडर भरवाने के लिए अब नहीं खर्चने पड़ेंगे तीन सौ रुपये अतिरिक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। सिलोर घाटी के ग्रामीणों को अब रसोई गैस सिलिंडर के लिए 300 रुपये अतिरिक्त खर्च नहीं करने पड़ेंगे। इस घाटी के कई गांवों में सिलिंडर वितरण के लिए वाहन नहीं पहुंच पाता था। खाली सिलिंडर को भराने के लिए ग्रामीणों को खासे पापड़ बेलने पड़ते थे। कुमाऊं मंडल विकास निगम ने अब सिलिंडर वितरण के लिए वाहन की व्यवस्था कर दी है।
विज्ञापन


सिलोर घाटी के दूरस्थ ग्रामीण इलाकों में भी अब रसोई गैस सिलिंडर का वाहन पहुंचेगा। लेटी, सिमाणी, पपने कोठार, पौड़ा कोठार, तिमिला, कफुल्टी, सरना, मलौटा, डढूली, पीपली, सनणै, नमला, मिलोती आदि गांवों के उपभोक्ताओं के लिए सिलिंडर वितरण को वाहन की व्यवस्था नहीं थी, जिसके चलते सिलिंडर भराने के लिए पूर्व में तीन सौ रुपये अतिरिक्त खर्च करने पड़ रहे थे। ग्रामीण वाहनों में खाली सिलिंडर ढोकर ताड़ीखेत अथवा रानीखेत से गैस भरवाते थे। ग्रामीणों की मांग के बाद अब केएमवीएन ने यहां के लिए सिलिंडर वितरण को वाहन की व्यवस्था कर दी है।

पूर्व ब्लॉक प्रमुख भाजपा नेता धन सिंह रावत, भाजपा मंडल अध्यक्ष ध्यान सिंह नेगी, सांसद प्रतिनिधि गणेश राम आर्य ने वाहन को हरी झंडी दिखाई। इस दौरान पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष महेंद्र बिष्ट, ललित पांडे, प्रकाश बिष्ट, मदन रावत, प्रकाश नेगी, नंदन सिंह, दीपक जोशी आदि मौजूद रहे। व्यवस्था कराने के लिए बीडीसी सदस्य निर्मला नेगी, प्रधान पुष्पा देवी, रमेश सिंह बिष्ट, बालादत्त, रघुवर सिंह ग्रामीणों ने उक्त जनप्रतिनिधियों के अलावा मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट का आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें