फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब आई कार्ड के साथ नजर आएंगे अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। स्कूलों के बच्चों की तरह अब अधिकारियों के गले में भी उनका आईकार्ड टंगा होगा। भीड़भाड़ वाले स्थानों या दफ्तरों में आम जनता उन्हें आसानी से पहचान सकेगी। कमिश्नर ने सभी जिलाधिकारियों को इस बारे में निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

तीन दिन पहले हाईकोर्ट ने निर्देश जारी कर परिवहन विभाग को सरकारी और गैर सरकारी वाहनों में लगाए गए पदनाम संबंधी बोर्ड उतरवाने के निर्देश जारी किए थे। कोर्ट के निर्देश मिलने के बाद संभागीय परिवहन विभाग के अधिकारियों ने कई अफसरों के पदनाम संबंधी बोर्ड उतरवा दिए थे। हालांकि अब भी कई वाहन पदनाम संबंधी या उत्तराखंड शासन लिखे बोर्ड लगाकर दौड़ रहे हैं। अधिकारियों के मुताबिक आयुक्त ने सभी अधिकारियों को आई कार्ड के साथ ड्यूटी पर रहने के निर्देश दिए हैं जिस पर कई अधिकारियों ने अमल शुरू कर दिया है। सोमवार को कुछ अधिकारी गले में आई कार्ड लटकाए तो कई अपनी सीट पर पदनाम संबंधी नेम प्लेट के साथ नजर आए।
विज्ञापन


कमिश्नर ने सभी डीएम को नई व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए
हाईकोर्ट की ओर से वाहनों से पदनाम वाले बोर्ड हटाने के निर्देश के बाद की गई पहल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें