फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लो टेंशन के तार चिपके, पौने घंटे होती रही स्पार्किंग

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। बरेली रोड पर लो टेंशन की लाइन चिपकने के कारण आधे घंटे तक स्पार्किंग होती रही। बिजली उपकेंद्र में सूचना देने के बाद विभागीय कर्मी दो घंटे बाद मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार देर रात लगभग दस बजे बरेली रोड पुरानी आईटीआई परिसर में बिजली के तारों में अचानक स्पार्किंग होने लगी। पौन घंटे तक चली स्पार्किंग इतनी खतरनाक थी कि दीपावली की आतिशबाजी जैसा नजारा हो गया। स्पार्किंग के दौरान आग भी भड़क गई और दो पेड़ भी झुलस गए। लोगों ने ट्रांसपोर्ट नगर उपकेंद्र में इसकी सूचना दी। तत्काल लाइन बंद करने को कहा। स्पार्किंग इतनी जबरदस्त थी कि तार टूटकर एक टिन पर गिर गए। फायर ब्रिगेड को भी इसकी सूचना दी गई थी। फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही लोगों ने पानी डालकर आग पर काबू पाया। सूचना के बाद रात्रि लगभग 12 बजे बिजली कर्मचारी मौके पर पहुंचे। विद्युत लाइन के नीचे ही लकड़ी का कारोबार होता है और पास में ही गत्ता फैक्ट्री है और कोई बड़ा हादसा होने से बच गया। शुक्रवार दोपहर बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी और लोगों को राहत मिली। इस संबंध में ईई ग्रामीण अमित आनंद ने बताया कि लोड अधिक होने के कारण तार चिपक गए थे। तार चिपकने के कारण ट्रांसफार्मर फुंक गया था। 400 केवीए की जगह 630 केवीए का ट्रांसफार्मर लगवा दिया है। साथ ही तारों के बीच में लकड़ी की फंटी बांधी गई हैं।

मौके पर दो घंटे बाद पहुंचे बिजली कर्मी
लोगों ने उपकेंद्र पर फोन कर बंद कराई आपूर्ति, तार टूटकर टीन पर गिरे

लो वोल्टेज की समस्या से लोग परेशान
हल्द्वानी। ग्राम विकास समिति गोेविंदपुर गरवाल ने लो वोल्टेज की समस्या को लेकर एसडीओ को पत्र भेजकर ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की है। ग्राम गोविंदपुर गरवाल में आवासीय भवनों का निर्माण तेजी से हो रहा है। इसके चलते विद्युत की मांग बढ़ती जा रही है। लो वोल्टेज की समस्या से लोगों को परेशानी हो रही है। साथ ही हर दस से 15 मिनट में आपूर्ति बाधित हो जाती है। समिति के संप्रेक्षक दान सिंह बुंगला, कोषाध्यक्ष कमल सिंह रजवार, सचिव टीएस दानू ने शीघ्र ट्रांसफार्मर लगवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें