फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेरिंग फेल होने पर केमू बस पहाड़ी से टकराई

विज्ञापन
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। भीमताल के पास बड़ा हादसा होते-होते बचा। शुक्रवार को पोखरी से हल्द्वानी जा रही केमू बस का स्टेयरिंग फेल हो गया। बस पहाड़ी से टकरा गई। अचानक बस रुकी तो तीस यात्रियों की चीख पुकार मच गई। रामगढ़ ब्लॉक के पोखरी से हल्द्वानी जा रही केमू बस यूके 04 पीए 0948 का स्टेयरिंग फेल हो गया। बस ड्राइवर ने सूझबूझ का परिचय देकर बस को किसी तरह से पहाड़ी की ओर मोड़ दी। इससे बस पहाड़ से टकरा गई और बस में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई। गनीमत यह रही कि बस में सवार किसी को भी चोट नहीं आई। बाद सवारियों ने दूसरे वाहनों से आगे का सफर तय किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें