फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नलकूपों के खराब होने से गहराया पेयजल संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। नलकूपों के खराब होने से शहर और आसपास के ग्रामीण इलाकों में जबरदस्त पेयजल संकट बना है। जलसंस्थान के टैंकरों से भी लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है। नलकूप खंड के 9 और जलसंस्थान के चार नलकूप खराब पड़े हैं।
विज्ञापन

विभागीय अधिकारियों का कहना है कि नलकूपों की मोटर बदलने के लिए धनराशि नहीं होने से इनकी मरम्मत नहीं हो पा रही है। पेयजल मंत्री ने नलकूप खंड के खराब नलकूपों की मोटर बदलने के लिए धनराशि मंजूर किए जाने की बात कही थी लेकिन नलकूप खंड को अभी तक कतई धनराशि नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें