फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फौजी के हत्यारोपी युवक पुलिस के हत्थे चढ़ा

विज्ञापन
आरोपी गोपाल सिंह का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पहाड़पानी (नैनीताल)। पहाड़पानी के मजुली गांव में सोमवार शाम विवाह समारोह के दौरान सेना के जवान की हत्या करने के आरोपी गोपाल सिंह को बुधवार को नैनीताल कोर्ट में सरेंडर करने से पहले राजस्व पुलिस ने कमिश्नरी गेट से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी गोपाल सिंह को अब बृहस्पतिवार को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा। इधर, राजस्व पुलिस ने मृतक जगत सिंह के पिता खीम सिंह और आरोपी के बयान दर्ज किए हैं।
विज्ञापन


मृतक के पिता खीम सिंह ने बताया कि आरोपी गोपाल सिंह ने उनके बेटे की शादी के दिन किसी बात को लेकर विवाद करते हुए देख लेने की धमकी दी थी। साथ ही आरोपी ने शादी के तीन दिन बाद जगत सिंह को पत्नी दीपिका को पहाड़पानी की बाजार में चूड़ी पहनाते समय भी बदतमीजी करते हुए जान से मारने की धमकी दी थी। दीपिका के सामने जगत को नीचा दिखाने के लिए भी उसने भला बुरा कहा था। मृतक के पिता ने यह भी बताया कि आरोपी हमेशा मारपीट पर उतारू रहता था।

बुधवार को राजस्व पुलिस के पटवारी प्रेम गोस्वामी, हेम जोशी ने आरोपी को नैनीताल कोर्ट में सरेंडर करने से पहले ही कमिश्नरी गेट से गिरफ्तार कर लिया। जहां से उसे धारी तहसील लाया गया। आरोपी के साथ सरेंडर करने जाते समय उसका बड़ा भाई प्रीतम सिंह भी मौजूद था।
विज्ञापन


सोमवार रात जंगल में बिताई
भीमताल (नैनीताल)। फौजी हत्याकांड के आरोपी गोपाल सिंह ने राजस्व पुलिस को बताया कि विवाह समारोह में विवाद के दौरान जगत सिंह ने उसे थप्पड़ मार दिया था। इससे गुस्से में आकर उसने जगत के प्राइवेट पार्ट पर लात मार दी थी। जगत को बेहोश होता देख वह मौके से फरार हो गया। सोमवार रात उसने जंगल में बिताई। मंगलवार को भवाली में एक रिश्तेदार के यहां रहा। बुधवार को कोर्ट में सरेंडर करने जा रहा था लेकिन पकड़ा गया। उधर, पटवारी प्रेम गोस्वामी ने मृतक जगत सिंह के घर पहुंचकर भी पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें