फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टाल लगाकर कांग्रेसियों ने बेचे पकौड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। यूथ कांग्रेस ने प्रधानमंत्री के वादे और जीएसटी के विरोध में मंगलवार को बुद्ध पार्क में स्टाल लगाकर पकौड़े बेचे। उन्होंने कहा कि दो करोड़ बेरोजगारों को प्रतिवर्ष रोजगार देने का प्रधानमंत्री ने वादा किया था मगर चार वर्षों बाद भी रोजगार नहीं दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन



कांग्रेसियों ने कहा कि पूर्व में पिथौरागढ़ में स्टॉल लगाया गया था मगर वहां पकौड़े नहीं बिके। रोजगार की तलाश में कुमाऊं के प्रवेश द्वार हल्द्वानी में पकौड़े का स्टाल लगाया गया है। यहां पर भी स्टाल न चलने पर युवा एकजुट होकर प्रधानमंत्री कार्यालय के सामने दिल्ली में स्टाल लगाकर विरोध जताएंगे। एनएसयूआई के राष्ट्रीय सचिव सुमित्तर भुल्लर ने कहा कि देश में 2014 के बाद से प्रतिदिन 550 नौकरियां घट रही हैं।

2019 में देश की सत्ता से बेदखल कर युवा भाजपा को सबक सिखाएंगे। कांग्रेस प्रदेश सचिव ललित जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने पकौड़े की बात करके बेरोजगारों का मजाक बनाया है। कहा कि पकौड़े बेचना आजीविका तो हो सकती है मगर रोजगार नहीं। इस दौरान यूथ कांग्रेस अध्यक्ष राजू रावत, प्रदीप नेगी, करन सिंह, दीपक जोशी, अलका आर्या, अभिषेक कोहली, आसिफ अली, करन महाजन आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें