तराई पूर्वी वन प्रभाग हल्द्वानी के वन सुरक्षा बल ने गौला के इंदिरानगर निकासी गेट से निकले वाहन की तौल कराई। तौल में रॉयल्टी से अधिक उपखनिज वाहन में पाया गया। सुरक्षा बल ने वाहन को जब्त कर दिया है।
तराई पूर्वी वन प्रभाग के गश्ती दल ने बृहस्पतिवार को चोरगलिया कुंवरपुर रोड पर गौला के वाहनों की जांच की। जांच में इंदिरानगर गौला गेट से उपखनिज लाने वाले वाहन यूए 04 डी 8837 की जांच की। जांच में रॉयल्टी में 56.10 क्विंटल दर्ज कराया गया था। टीम को वाहन के भार में अंतर नजर आया। टीम ने धर्मकांटे में इसकी तौल कराई तो वाहन में 99.20 क्विंटल उपखनिज अधिक पाया गया। इस पर टीम ने इस वाहन को जब्त कर उसे हल्द्वानी जू एंड सफारी परिसर गौलापार में पहुंचा दिया। साथ ही रेंजर को कार्रवाई के लिए कागजात सौंप दिए। टीम में सुनील गैरोला, देवी प्रसाद, अमर बिष्ट, संजय कुमार, जयदीप जोशी, भोपाल संबल, मनोज डसीला आदि थे।