फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सीएम पर अनर्गल बयानबाजी से भड़के कांग्रेसी

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। ब्लॉक कांग्रेस समिति की बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के खिलाफ अनर्गल बयानबाजी पर भाजपा की निंदा की गई। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट सहित तमाम नेता उनके खिलाफ बयानबाजी कर रहे हैं।
विज्ञापन


भाजपा भ्रष्टाचार को लेकर जीरो टोलरेंस की बात करती है, लेकिन उनकी ही मंत्री रेखा आर्या के पति पर किडनी चोरी, जमीन से संबंधित गंभीर आरोप लगे हैं। सरकार ने पूर्व सीएम के समय स्वीकृत जन हित योजनाओं को बंद करने का काम किया है। पूर्व सीएम ने इस पर कटाक्ष किया तो, भाजपा के लोग उनके खिलाफ गलत टिप्पणी कर रहे हैं।

बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल देव, मीडिया प्रभारी सोनू सिद्दीकी, चंदन बिष्ट, हेमंत बिष्ट, राजन प्रसाद, बलवीर सिंह बिष्ट, तारा दत्त पपने, गणेश आर्या आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें