फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब तक डेंगू के 24 मरीज मिले

विज्ञापन
Dengue
विज्ञापन
हल्द्वानी। डेंगू का प्रकोप तेजी से फैल रहा है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि अभी तक 90 नमूनों की जांच कराई गई है और कुमाऊं में डेंगू के 16 मरीज मिले हैं। जबकि निजी अस्पतालों में भी डेंगू पीड़ित मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

डेंगू के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है मगर स्वास्थ्य विभाग के आंकड़े नहीं बढ़ रहे हैं। बीते शुक्रवार से सोमवार तक जिला संक्रामक रोग विशलेषक अधिकारी नंदन कांडपाल ने डेंगू के संदिग्ध 90 मरीजों के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे थे। 90 मेें से महज 24 में ही डेंगू की पुष्टि हुई। खास बात ये है कि इनमें आठ मरीज उत्तर प्रदेश के हैं। वहीं ऊधमसिंह नगर से चार, अल्मोड़ा, चंपावत से दो, पिथौरागढ़ और बागेश्वर से एक, नैनीताल से छह मरीज मिले हैं। कांडपाल ने बताया कि छह में से चार मरीज हल्द्वानी के हैं। जबकि एक मरीज रामनगर और एक जिले में पर्वतीय क्षेत्र का है। सवाल ये उठता है कि निजी अस्पतालों में भी डेंगू के मरीज लगातार पहुुंच रहे हैं। इसके बावजूद डेंगू मरीजों की संख्या इतनी कम कैसे है।

बेस-महिला में सीएमओ ने किया निरीक्षण
सीएमओ डॉ. एचके जोशी ने बुधवार को बेस और महिला अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने डॉक्टरों के तीन प्रति में दवा लिखने संबंधी आदेश के अनुपालन होने को देखा। डॉ. जोशी ने बताया कि दोनों अस्पतालों में डॉक्टर तीन प्रतियों में मरीजों को दवा लिख रहे हैं। दूसरी ओर सीएमओ ने 30 अक्तूबर से शुरू होने वाले मिजल्स- रुबेला इंजेक्शन अभियान को लेकर धर्म गुरुओं के साथ बैठक की। वहां डॉ. एमएम तिवारी, डॉ. मन्नु खन्ना, हरेंद्र पंवार, महावीर प्रसाद अग्रवाल, शाहिद अली अंसारी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें