फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐप बताएगा नैनीताल में कहां पार्क करनी है कार

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। मंडलायुक्त चंद्रशेखर भट्ट ने सरोवर नगरी में यातायात और पार्किंग को बेहतर बनाने के लिए संबंधित अधिकारियों के साथ-साथ होटल एसोसिएशन के पदाधिकारियों और होटल संचालकों से उच्च न्यायालय के दिशा निर्देशों के तहत व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराने को कहा है। होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश लाल साह ने बताया कि होटल एसोसिएशन द्वारा एक ऐप तैयार किया जा रहा है। इस ऐप के जरिए पर्यटक नैनीताल पहुंचने से पहले ही होटल व पार्किंग सुनिश्चित कर सकेंगे। इससे शहर में जाम से बचा जा सकेगा। इस ऐप के नाम पर अभी विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन

मंडलायुक्त सोमवार को यहां विभागीय अधिकारियों और होटल व्यवसायियों के साथ बैठक कर रहे थे। बैठक के दौरान आयुक्त ने होटल एसोसिएशन के पदाधिकारियों से कहा कि वह शहर की सड़कों पर लगाने के लिए साइनेज भी शीघ्र बनवाकर पुलिस को उपलब्ध कराएं। जिलाधिकारी दीपेंद्र कुमार चौधरी ने आयुक्त को बताया कि पुलिस द्वारा बल्दियाखान व नारायणनगर में पुलिस चौकियां स्थापित कर दी गई हैं। साथ ही नारायण नगर में एडीबी पर्यटन द्वारा प्रस्तावित मल्टीस्टोरी पार्किंग का प्रस्ताव भी नोडल अधिकारी को भेजा गया है। भवाली सेनिटोरियम मस्जिद के पास भी पार्किंग का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा गया है। नगर पालिका के ईओ रोहिताश शर्मा ने बताया कि उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार पहली अक्टूबर से पार्किंग शुल्क, पार्किंग के भीतर ही या वाहनों के बाहर आते समय वसूला जाएगा। बैठक में अपर जिलाधिकारी हरवीर सिंह, आरटीओ राजीव मेहरा, भू-वैज्ञानिक जीएल साह, एआरटीओ गुरूदेव सिंह, वेद साह, दिग्विजय सिंह बिष्ट, राहुल जैदी, अलोक साह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें