फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्याल्दे और मछोड़ कांग्रेस कमेटी ने भी खोला एकीकरण के खिलाफ मोर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। उद्यान और कृषि विभाग के एकीकरण के विरोध में कांग्रेस कमेटियां भी लामबंद होने लगी हैं। मछोड़ और स्याल्दे कांग्रेस कमेटी ने भी विलय के विरोध में विधायक करन माहरा के आंदोलन को समर्थन दिया है। कहा कि यदि सरकार इस जनविरोधी फैसले को वापस नहीं लेगी आंदोलन होगा।
विज्ञापन


स्याल्दे और मछोड़ ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों ने एकीकरण को किसान और कर्मचारी विरोधी बताया। कहा कि सरकार उद्यान विभाग के अस्तित्व को ही खत्म करना चाहती है, जबकि पर्वतीय क्षेत्र में औद्यानिकी विकास की अवधारणा को लेकर ही चौबटिया में निदेशालय की स्थापना की गई थी, लेकिन सरकार एकीकरण के बहाने निदेशालय को भी अन्यत्र शिफ्ट करने की साजिश कर रही है। कहा कि तमाम परेशानियों के कारण किसान खेती छोड़कर उद्यानीकरण कर रहे हैं।

इससे सब्जी, फलोत्पादन, पुष्प उत्पादन समेत रोजगार भी बढ़ रहा है। इसे बचाने के लिए सरकार की विलय संबंधी नीति का पुरजोर विरोध होगा। मछोड़ न्याय पंचायत अध्यक्ष हरिदत्त, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य कमल रावत, नंदाबल्लभ सत्यवली, शेखर सत्यवली, उमा रावत, महेंद्र कड़ाकोटी, स्याल्दे ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कुंवर सिंह कठायत, पूर्व प्रमुख गंगा पंचोली आदि ने आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें