फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

32 हजार अभ्यर्थी देंगे केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा, तैयारी पूर्ण

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
हल्द्वानी। सीबीएसई की रविवार को होने वाली केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यह परीक्षा शहर के 33 केंद्रों पर होगी। इसमें 32,079 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा के लिए केंद्रों के गेट सुबह आठ बजे से खुल जाएंगे। परीक्षा दो पालियों में होगी। परीक्षा केंद्रों का शनिवार को सीबीएसई से जुड़े अधिकारियों की टीम ने भ्रमण कर परीक्षा संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन

पहली पाली की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से होगी, जो दोपहर 12 बजे तक चलेगी। इसके लिए सुबह आठ बजे से एंट्री शुरू हो जाएगी और साढ़े 9 बजे के बाद किसी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में एंट्री नहीं दी जाएगी। परीक्षा केंद्र में प्रवेश सघन चेकिंग के बाद ही मिलेगा। दूसरी पाली के लिए दोपहर 12:30 बजे से परीक्षा केंद्रों में एंट्री शुरू हो जाएगी। परीक्षा अपराह्न दो बजे से शाम साढ़े चार बजे तक होगी। दूसरी पाली में भी दो बजे तक ही एंट्री दी जाएगी।

32 हजार अभ्यर्थी आज देंगे केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा
33 परीक्षा केंद्र बनाए गए, दो पालियों में होगा इम्तिहान


ये लाना है जरूरी
सीबीएसई की सिटी कोआर्डिनेटर एवं यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या मंजू जोशी ने बताया कि सभी अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड के अलावा आईडी प्रूफ के लिए आधार कार्ड, पासपोर्ट, वोटर कार्ड इनमें से कोई एक लाना जरूरी होगा। परीक्षा केंद्र के अंदर किसी भी तरह का इलेक्ट्रानिक उपकरण मोबाइल आदि ले जाने पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा।
विज्ञापन


परीक्षा और ट्रैफिक के लिए फोर्स तैयार
हल्द्वानी। एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव ने बताया कि सीटैट परीक्षा के लिए प्रत्येक थानों से फोर्स लगायी गई है। पीएसी की अतिरिक्त टुकड़ी उपलब्ध कराई गई है। शाम के समय यातायात समस्या से निबटने के लिए सड़क पर फोर्स तैयार रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें