फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

26 लोगों ने खाली किए घर

विज्ञापन
घर
विज्ञापन
नैनीताल। बलियानाले के मुहाने पर स्थित 26 परिवारों ने शनिवार को स्वेच्छा से अपने घर खाली करके ताले लगा दिए। इससे पहले एडीएम कैलाश टोलिया ने मौका मुआयना कर मकान खाली करने वालों के नाम नोट किए। बलियानाला पहुंचे अधिकारियों के सामने देवभूमि क्रांतिकारी मोर्चा के केंद्रीय संयोजक केएल आर्य ने हरिनगर के लोगों के लिए कूड़ा खड्ड के पास से रास्ता बनाने की मांग की।
विज्ञापन

उधर, बलियानाले में हो रहे भूस्खलन के चलते संवेदनशील क्षेत्र के रूप चिन्हित मेजर राजेश अधिकारी जीआईसी को शिफ्ट करने को लेकर हो रही कवायदों पर अभिभावक संघ मुखर हो गया है। उन्होंने शनिवार को डीएम कार्यालय में ज्ञापन सौंपकर नाराजगी जताई। कहा कि स्कूल में दूरदराज गांवों से बच्चे पढ़ने आते हैं। विद्यालय का हल्द्वानी मार्ग से लगा हुआ विज्ञान ब्लॉक पूरी तरह से सुरक्षित है और यहां कक्षाओं का संचालन किया जा सकता है। अगर विद्यालय को विस्थापित करने की इतनी ही आवश्यकता है तो उसे राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, संकुल संसाधन केंद्र एवं जीजीआईसी तल्लीताल में संचालन की व्यवस्था की जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि ऐसा नहीं किया गया तो संघ न्यायालय की शरण लेगा। इस दौरान संघ के चंद्रप्रकाश खन्ना, राजेंद्र सिंह बिष्ट, सुनीता, तुलसी, रजनी, रमेश तिवारी, रूपा आर्या, भुवन चंद्र, दीपेंद्र सिंह, भगवान सिंह आदि थे।
विज्ञापन


26 लोगों ने खाली किए घर
बलियानाले के मुहाने पर बसे परिवारों ने डाले अपने घरों में ताले
जीआईसी को शिफ्ट करने पर कोर्ट जाने की चेतावनी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें