फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीटीआर में मानसून सीजन में होगी कड़ी सुरक्षा

विज्ञापन
कॉर्बेट नेशनल पार्क बारिश के दिनों में बंद कर दिया जाता है। - फोटो : अमरउजाला
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में मानसून सीजन को देखते हुए वन कर्मियों को बिजरानी रेंज में निदेशक और उपनिदेशक ने सुरक्षा को लेकर दिशा निर्देश दिए। इस दौरान ड्रोन की मदद से किस तरह तस्करों पर नजर रखें। इसकी भी विस्तार से जानकारी दी गई।
विज्ञापन

बिजरानी रेंज में सोमवार दोपहर को सीटीआर के निदेशक राहुल और उपनिदेशक चंद्रशेखर जोशी ने सभी रेंजों के रेंजरों के अलावा वनकर्मियों को बुलाकर निर्देश दिए। निदेशक ने बताया कि मानसून सीजन में शिकारी सक्रिय हो जाते हैं। ऐसे में अधिक सावधानी बरतने की आवश्यकता है। इसके लिए हाथियों के गश्त की जाए और समय-समय पर जंगल के अंदर वन दरोगा, वन रक्षक आदि टीम के रूप में चेकिंग करें। इसके अलावा कॉर्बेट को मिले दो ड्रोनों से निगरानी रखी जाएगी, कहीं भी कोई गड़बड़ी मिले तो तत्काल कार्रवाई की जाए। इस दौरान रेंजर बिजरानी राजकुमार, ढेला के रेंजर संदीप गिरी, झिरना के रेंजर प्रशांत हिंदवाण आदि थे।
विज्ञापन



सीटीआर में मानसून सीजन में होगी कड़ी सुरक्षा
ड्रोन की मदद से तस्करों पर रखी जाएगी नजर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें