भीमताल/हल्द्वानी। राज्य में सितंबर तक त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव होने की उम्मीद है। इसलिए जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए बनी मतदाता सूची हर विकासखंड में उपलब्ध है। इस पर मिले दावे, आपत्तियों का निस्तारण तीन जुलाई तक किया जाएगा। इसके बाद सूची में संशोधन कर 12 जुलाई को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया जाएगा। जिला पंचस्थानि के सहायक अधिकारी बीएस कार्की ने बताया कि बीएलओ से बनी 419 ग्राम पंचायतों में कुल मतदाता संख्या 3.75 लाख हो गई है। इसमें पुरुष 1.94 लाख और महिला मतदाता 1.81 लाख हैं।
वहीं हल्द्वानी के बीडीओ रमेश चंद्र जोशी ने बताया कि सोमवार को देवलचौड़ बंदोबस्ती से 184, ग्राम पंचायत जयपुर खीमा से 31, देवलचौड़ खाम से एक आपत्ति दर्ज की गई। इनमें ऐसे मामले आए, जिनमें मतदाता स्थानीय गांव का निवासी तो है लेकिन वह वर्तमान में यहां नहीं रहते हैं। उनका नाम जबरन मतदाता सूची में दर्ज किया गया है। किसी मतदाता का नाम नगर निगम, ग्राम पंचायत दोनों सूची में होने या किसी के मामूली तौर पर ग्राम पंचायत में रहने, उसे मतदाता बनाने संबंधी आपत्तियां मिलीं। उन्होंने बताया कि जयपुरा खीमा और देवलचौड़ खाम की आपत्तियों का निस्तारण कर दिया गया है जबकि देवलचौड़ बंदोबस्ती की 184 में से 48 आपत्तियों का निस्तारण किया गया। मंगलवार को भी आपत्तियां ली जाएंगी।
मतदाता सूची की आपत्तियों का निस्तारण कल तक
पंचायत चुनाव के लिए तीन जुलाई तक होगा आपत्तियों का निस्तारण