फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

54 लाख 37 हजार से बनेंगी नालियां और फुटपाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। हाईकोर्ट के निर्देश के बाद मुखानी चौराहे में अतिक्रमण हटाने के बाद अब जिला प्रशासन चौराहे के आसपास के क्षेत्रों में नालियों और फुटपाथ का निर्माण कराएगा। इसके लिए शासन ने 54 लाख 37 हजार रुपये की धनराशि स्वीकृत कर दी है।
विज्ञापन

पिछले दिनों हाईकोर्ट के निर्देश के बाद जिला प्रशासन ने कालाढूंगी रोड में मुखानी चौराहे के पास में सड़क के दोनों ओर अवैध रूप से बनाए गए साठ से अधिक छोटे-बड़े निर्माण कार्यों को ध्वस्त किया था। इस दौरान सड़क के दोनों ओर मौजूद फुटपाथ और नालियां भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी। नगर मजिस्ट्रेट प्रत्यूष कुमार सिंह ने बताया कि टूटी हुई नालियों और फुटपाथ को नए सिरे से बनाने के लिए शासन ने 54.37 लाख की धनराशि स्वीकृत की है। उन्होंने बताया कि कार्यदायी संस्था लोनिवि जल्द ही इस कार्य को शुरू करेगी।


54 लाख 37 हजार से बनेंगी नालियां और फुटपाथ
अतिक्रमण हटाने के बाद अब सौंदर्यीकरण की बारी


कालाढूंगी रोड में नाला निर्माण का काम शुरू
हल्द्वानी। बरसात का सीजन शुरू होते ही आखिर सिंचाई विभाग को कालाढूंगी रोड में नाला निर्माण का काम शुरू कराने की याद आ ही गई। सोमवार को सिंचाई विभाग ने नाला निर्माण का काम शुरू करा दिया है। सिंचाई विभाग ने पीलीकोठी में बाजपुर बस अड्डे के पास नाला निर्माण शुरू करा दिया है। सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता तरुण बंसल ने बताया कि दो जुलाई को रात्रि में नाला निर्माण कार्य के चलते मुख्य मार्ग को एक ओर से बंद किया जाएगा। कहा कि नाला निर्माण होने से जलभराव की समस्या से निजात मिलेगी। बता दें कि सामाजिक कार्यकर्ता हेम कपिल ने कालाढूंगी रोड में नाले का निर्माण नहीं किए जाने की मांग को लेकर 17.6.2017 को हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की। जनहित याचिका पर हाईकोर्ट ने कालाढूंगी रोड में नाला निर्माण कराने के आदेश दिए। जिला प्रशासन ने नाला निर्माण के लिए सिंचाई विभाग को 68 लाख रुपये अवमुक्त किए। सिंचाई विभाग ने रोड के एक ओर तो नाला निर्माण का काम कराया लेकिन दूसरी ओर अभी निर्माण अधूरा है। अब जल्द निर्माण पूरा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें