फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माया और दक्ष के गीतों पर झूमे दर्शक

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। लोक गायक पप्पू कार्की की जयंती पर रविवार को नैनीताल के रिंक हाल में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान पीके एंटरटेनमेंट ग्रुप के सहयोग से कला एवं संगीत के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले कलाकारों को सम्मानित भी किया गया। माया उपाध्याय और पप्पू कार्की के पुत्र दक्ष कार्की ने गीतों से दर्शकों को देर रात तक झूमने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि हरीश रावत ने कहा कि पप्पू कार्की उत्तराखंड की लोक संस्कृति को आगे बढ़ाने में प्रयासरत थे, मगर उनके निधन से लोक संस्कृति को झटका लगा है। विशिष्ट अतिथि समाजसेवी पूरन मेहरा ने कहा कि पप्पू के निधन से हुई क्षति की भरपाई कभी नहीं हो पाएगी।
नई दिशाएं संस्था की ओर से किशन लाल के नेतृत्व में डीडीहाट की कमला छोरी, पारे भीड़े की बसंती छोरी..., ओ नंदा सुनंदा तू दैण है जाए, लाली हो लाली... समेत कई गीतों पर नृत्य प्रस्तुत कर लोगों का मनोरंजन किया। इस दौरान समिति के कलाकार हिमांशु, लक्ष्मण, हरीश, आशीष, दीपा, तारा, पिंकी, रिया टम्टा, नीतू आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


माया और दक्ष के गीतों पर झूमे दर्शक
लोक गायक पप्पू कार्की की जयंती पर सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ
कला के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वालों को सम्मानित भी किया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें