फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हल्की आंधी और बूंदाबांदी बिजली गुल

विज्ञापन
बिजली - फोटो : पेक्सेल्स
विज्ञापन
हल्द्वानी। बूंदाबांदी से रविवार को शहर से लेेकर ग्रामीण क्षेत्र तक बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। धौलाखेड़ा, देवलचौड़ और बरेली रोड पर घंटों बिजली आपूर्ति ठप रही। लामाचौड़ में भी बिजली गुल हो गई।
विज्ञापन

रविवार को दोपहर ढाई बजे आंधी के साथ ही बूंदाबांदी शुरू हुई। आंधी और बारिश के चलते सुरक्षा के लिहाज से बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई। धौलाखेड़ा उपकेंद्र में 33केवी की लाइन टूट गई। जबकि देवलचौड़ चौराहे के पास भी 33केवी की लाइन टूट गई। देवलचौड़ के पास ही 11केवी लाइन पर पेड़ की टहनी गिर गई। लाइनें टूटने के कारण धौलाखेड़ा उपकेंद्र बाधित हो गया जबकि ट्रांसपोर्ट नगर से निकलने वाला देवलचौड़ फीडर भी ठप हो गया। रात लगभग नौ बजे आपूर्ति बहाल हो सकी। अधिशासी अभियंता ग्रामीण अमित आनंद ने बताया कि लाइन खींचने का काम चल रहा है। दूसरी ओर बरेली रोड पर डिस्क पंक्चर होने के कारण आपूर्ति बाधित हो गई। अधिशासी अभियंता नगर डीके जोशी ने बताया कि दो घंटे बाद शाम लगभग पांच बजे बहाल हो सकी।
विज्ञापन


बूंदाबांदी से शहर की बत्ती गुल
धौलाखेड़ा उपकेंद्र ठप, देवलचौड़ में 33केवी लाइन टूटी, बरेली रोड पर डिस्क पंक्चर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें