फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा बनायेगी 80 हजार नए सदस्य

विज्ञापन
BJP - फोटो : GOOGLE
विज्ञापन
हल्द्वानी। भारतीय जनता पार्टी जिले में अस्सी हजार नए सदस्यों को जोड़ेगी। यह अभियान छह जुलाई से शुरू होगा। पार्टी ने यह लक्ष्य शनिवार को नैनीताल जिले की कार्यसमिति की बैठक में तय किया गया।
विज्ञापन

स्व. भुवन भंडारी सभागार में हुई बैठक में जिले के 22 मंडलों में पांच जुलाई तक कार्य समिति की बैठक करने का निर्णय लिया गया। प्रत्येक बूथ से सौ सदस्य नए जोड़ने का लक्ष्य है। इस दौरान पदाधिकारियों ने बीते तीन माह और आगामी तीन माह के कार्यक्रमों की रूपरेखा भी रखी। छह जुलाई से शुरू होने वाले सदस्यता कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा हुई। इसमें तय हुआ कि कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों के प्रमुख लोगों के साथ अभियान की शुरुआत की जाए।
जिला महामंत्री चंदन बिष्ट ने बताया कि सात से 16 जुलाई तक हरेला को विशेष पौधरोपण अभियान मंडी परिषद के सहयोग से चलेगा। इससे पूर्व कार्य समिति को प्रदेश अध्यक्ष व सांसद अजय भट्ट, राज्य सभा सदस्य अनिल बलूनी, पूर्व सीएम भगत सिंह कोश्यारी, विधायक बंशीधर भगत, मंडी परिषद अध्यक्ष गजराज बिष्ट आदि ने संबोधित किया। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा को लोकसभा चुनाव में शानदार सफलता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत के चलते संभव हो सकी। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट ने की। इस दौरान प्रदेश महामंत्री राजेंद्र भंडारी, प्रदेश कोशाध्यक्ष व जिला प्रभारी आशीष गुप्ता, मेयर डॉ. जोगेंद्र रौतेला, विधायक नवीन दुम्का, दीवान सिंह बिष्ट, संजीव आर्य, दर्जा राज्यमंत्री प्रकाश हर्बोला, रेनू अधिकारी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन




भाजपा बनाएगी 80 हजार नए सदस्य
जिला कार्य समिति में हुआ लक्ष्य तय, छह को भव्य कार्यक्रम के जरिए होगी शुरुआत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें