फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत अव्यवस्था से गुस्साए ग्रामीणों का ईई दफ्तर में प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। लोवोल्टेज आदि विद्युत अव्यवस्थाओं से जूझ रहे हल्दूचौड़ के ग्रामीणों ने शनिवार को ऊर्जा निगम के ईई (ग्रामीण) के दफ्तर में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि व्यवस्था में शीघ्र सुधार नहीं किया गया तो वह आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान बाला दत्त खोलिया के नेतृत्व में ईई ग्रामीण अमित आनंद के दफ्तर पहुंचे ग्रामीणों ने कहा कि हल्दूचौड़ दीना गांव में काफी समय से लोग लोवोल्टेज से परेशान हैं, जिसकी शिकायत कई बार विभागीय अधिकारियों से की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने ईई से गांव में उच्च क्षमता का ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की। ईई अमित आनंद ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि शीघ्र ही गांव में अधिक क्षमता का ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा। ग्रामीणों ने तहसीलदार पीआर आर्या के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी भेजा। प्रदर्शनकारियों में जीवन चंद्र पांडे, भैरव दुम्का, नारायण दुम्का, पूरन जोशी, सतीश पांडे, पूर्णानंद पांडे, दिनेश आर्या, नंदाबल्लभ उपाध्याय, टीकाराम खोलिया, कमल आर्या, सुरेंद्र सिंह खोलिया, सतीश पांडे, लक्ष्मण सिंह मेहरा आदि थे।
विज्ञापन



लोवोल्टेज से गुस्साए लोगों का ईई दफ्तर में प्रदर्शन
हल्दूचौड़ के ग्रामीण पहुंचे ईई दफ्तर, सीएम को भेजा ज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें