फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैलाश मानसरोवर यात्रियों के पांचवां दल का स्वागत

विज्ञापन
कैलाश मानसरोवर मार्ग - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

हल्द्वानी। कैलाश मानसरोवर यात्रियों का पांचवां दल शुक्रवार को दिल्ली से रवाना होकर दोपहर में काठगोदाम स्थित पर्यटक आवास गृह पहुंचा। अल्प विश्राम और भोजन के बाद दल के सदस्य अल्मोड़ा को रवाना हो गए।

विज्ञापन


पर्यटक आवास गृह पहुंचने पर निगम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने कैलाश मानसरोवर यात्रियों का फूलमालाओं से स्वागत किया। दोपहर तीन बजे काठगोदाम पहुंचे इस दल में कुल 56 लोग शामिल हैं, जिसमें 44 पुरुष और 12 महिलाएं शामिल हैं। दल में चंडीगढ़ के दो, दिल्ली के सात, गुजरात का एक, हरियाणा के पांच, जम्मू एंड कश्मीर का एक, झारखंड के तीन, कर्नाटक के तीन, केरला के चार, मध्य प्रदेश का एक, महाराष्ट्र के छह, पंजाब का एक, राजस्थान के सात, तमिलनाडु का एक, तेलंगाना का एक, उत्तर प्रदेश के 11 और पश्चिम बंगाल के दो यात्री शामिल हैं। निगम परिसर में पहुंचने पर पर्यटन विकास अधिकारी बीना सुयाल, पर्यटक आवास गृह के प्रबंधक रमेश पांडे, वरिष्ठ व्यवसाय अधिकारी दीपक पांडे, गिरधर मनराल आदि ने स्वागत किया। घंटे भर के बाद दल यहां से अल्मोड़ा को रवाना हो गया।
विज्ञापन



कैलाश मानसरोवर यात्रियों के पांचवां दल का स्वागत
दल में 56 यात्री शामिल, 44 पुरुष और 12 महिलाएं
अल्प विश्राम के बाद दल अल्मोड़ा रवाना

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें