रामनगर की कॉर्बेट क्रिकेट एकेडमी के सुमित मेहरोत्रा मेमोरियल अंडर-19 , टी0-20 समर कप में शुक्रवार को दो मैच खेले गए। पहला मैच कॉर्बेट नाइट्स और कॉर्बेट किंग्स के बीच हुआ।
कॉर्बेट नाइट्स ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 212 रन बनाए। जवाब में कॉर्बेट किंग्स की टीम 18वें ओवर में 162 रनों पर ढेर हो गई। मयंक रत्नाकर मैन ऑफ द मैच रहे। दूसरा मैच कॉर्बेट स्मैशर्स और कॉर्बेट टाइगर्स के बीच खेला गया। कॉर्बेट स्मैशर्स ने 20 ओवर में 130 रन बनाए।
जवाब में कॉर्बेट टाइगर्स ने दो विकेट के नुकसान पर 19 ओवर में जीत दर्ज कर ली। नमन मर्तोलिया मैन ऑफ द मैच रहे। हिमांशु जीना तथा अंश चौहान अंपायर एवं तौकीर कुरैशी, अमन पाठक स्कोरर तथा शान अली कमेंटेटर रहे। मैच के समय मो. इसरार अंसारी, नवीन जोशी, दीपक शर्मा, इमरान हुसैन, मिलन कुमार, रिहान सिद्दीकी आदि रहे।