फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएड अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच 3 जुलाई से

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

नैनीताल में कुमाऊं विश्वविद्यालय की बीएड प्रवेश परीक्षा 2019 में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के शैक्षणिक दस्तावेजों की जांच तीन से आठ जुलाई तक होगी। विवि के परीक्षा नियंत्रक प्रो. संजय पंत ने शुक्रवार को इसकी सूचना जारी की है। इसके अनुसार नैनीताल, अल्मोड़ा, हल्द्वानी, काशीपुर और पिथौरागढ़ में विवि ने जांच केंद्र बनाए हैं। इनमें अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच होगी।
विज्ञापन

प्रो. पंत ने बताया है कि पास हुए अभ्यर्थियों के अनुक्रमांक के अनुसार दस्तावेज सत्यापन स्थल, तिथि की जानकारी विवि वेबसाइट kunainital.ac.in पर जारी कर दी गई है। वेबसाइट से अभ्यर्थी शपथ पत्र का प्रारूप निकाल सकते हैं। प्रो. पंत ने बताया है कि विवि के जिन विद्यार्थियों की स्नातक, परास्नातक सेमेस्टर परीक्षाओं के परिणाम जारी नहीं हुए हैं, ऐसे अभ्यर्थियों को भी विवि की वेबसाइट पर जारी प्रारूप पत्र जांच के दौरान भरकर जमा करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें