फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने कोतवाली में एसआई को घेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
किच्छा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को कोतवाली में हंगामा किया। उन्होंने आरोप लगाया कि गोवंशीय पशु के मामले में कांग्रेस के नगर उपाध्यक्ष को गलत तरीके से फंसाया जा रहा है।
विज्ञापन


लालपुर क्षेत्र में बृहस्पतिवार को एक पिकप में गोवंशीय पशु के साथ पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने इस मामले में सुनैहरी निवासी कांग्रेस के नगर उपाध्यक्ष अफजाल शेरी को फरार दिखाया है। शुक्रवार सुबह काफी संख्या में कांग्रेसी कोतवाली पहुंचे और वहां पर एसआई बच्ची सिंह को घेरा। कांग्रेस के पूर्व नगर अध्यक्ष बबलू चौधरी और पूर्व चेयरमैन महेंद्र चावला ने कहा कि अफजाल कांग्रेस के कर्मठ कार्यकर्ता है और उनका इससे लेना देना नहीं है। आरोप लगाया कि पुलिस ने बिना जांच और बिना सबूत के अफजाल का नाम इस मुकदमे में शामिल कर दिया है। बाद में एसआई ने आश्वासन दिया कि पूरे प्रकरण की जांच की जाएगी।
इधर, सीओ सुरजीत कुमार ने कहा कि इस प्रकरण में किसी निर्दोष के खिलाफ कुछ कार्रवाई नहीं की जाएगी। इस मौके पर अशोक मित्रा, केवल हुड़िया, संदीप अरोरा, आरिफ कुरैशी, पुष्कर रौतेला, छोटू कोली आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें