प्रदेश में एमबीबीएस और बीडीएस दाखिलों के लिए काउंसिलिंग शुक्रवार से शुरू होने जा रही है। जिन छात्रों ने नीट परीक्षा पास की है, वह इस ऑनलाइन काउंसिलिंग में हिस्सा ले सकते हैं।
एचएनबी मेडिकल विवि के कुलसचिव प्रो. विजय जुयाल ने बताया कि नीट यूजी के लिए वेबसाइट पर पंजीकरण कराने के साथ ही च्वाइस भी भर सकते हैं। उन्होंने बताया कि राज्य कोटा की कुल 511 सीटों के अलावा निजी कॉलेजों में ऑल इंडिया में ऑल इंडिया मैनेजमेंट कोटा की 150 एमबीबीएस सीटों के लिए काउंसिलिंग होगी। दूसरी ओर, अभी केवल सीमा डेंटल कॉलेज को मान्यता मिली हुई है, जहां बीडीएस की 100 सीटें हैं।
कॉलेजों में सीटों का ब्यौरा
कॉलेज कुल सीटें राज्य कोटा ऑल इंडिया कोटा
राजकीय मेडिकल कॉलेज, श्रीनगर 125 106 -
राजकीय मेडिकल कॉलेज, हल्द्वानी 125 106 -
राजकीय दून मेडिकल कॉलेज, देहरादून 175 149 -
हिमालयन मेडिकल कॉलेज 150 75 75
एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज 150 75 75
सीमा डेंटल कॉलेज, ऋषिकेश 100 50 50
(उत्तरांचल डेंटल कॉलेज को डीसीआई से मान्यता नहीं)
महत्वपूर्ण तिथियां
प्रथम चरण
ऑनलाइन पंजीकरण, शुल्क जमा की तिथि : 28 से 30 जून
मेरिट लिस्ट जारी होने की तिथि : एक जुलाई
च्वाइस भरने और लॉक करने की तिथि : एक व दो जुलाई
पहले चरण का सीट आवंटन : पांच जुलाई
आवंटित सीट पर दाखिले की अंतिम तिथि : 12 जुलाई
द्वितीय चरण
ऑनलाइन पंजीकरण, शुल्क जमा की तिथि : 15 से 22 जुलाई
मेरिट लिस्ट जारी होने की तिथि : 23 जुलाई
च्वाइस भरने और लॉक करने की तिथि : 24 व 25 जुलाई
दूसरे चरण का सीट आवंटन : 26 जुलाई
आवंटित सीट पर दाखिले की अंतिम तिथि : तीन अगस्त
यहां भरें च्वाइस : www.hnbumu.ac.in