फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदिरानगर वालों ने किया कूड़े के ढेर पर योग

विज्ञापन
कूड़ाघर में किया योगासन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हल्द्वानी। इंदिरा नगर के लोगों ने ट्रंचिंग ग्राउंड में लगी आग के विरोध का नया तरीका निकाला। शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर उन्होंने ट्रंचिंग ग्राउंड के कूड़े पर बैठकर योग किया। उन्होंने निगम के अधिकारियों पर आठ हेक्टेयर जमीन को कूड़े के पहाड़ बनाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

शुक्रवार को इंदिरानगर के लोग ट्रंचिंग ग्राउंड में एकत्र हुए। यहां उन्होंने कूड़े के ढेर पर बैठकर योग किया। उन्होंने कहा कि नगर निगम ने हरे-भरे आठ हेक्टेयर के जंगल को कूड़े के पहाड़ में बदल दिया है। अब इस कूड़े में आग लगी हुई है। निगम के अधिकारी इसकी रोकथाम नहीं कर पा रहे हैं। नतीजतन 20 हजार की आबादी प्रभावित हो रही है। कहा कि निगम के पास कंपोस्ट प्लांट का पैसा भी पड़ा है। इसके बाद भी निगम के अधिकारी और मेयर कंपोस्ट प्लांट के लिए तत्पर नहीं हैं। लोगों ने चेतावनी दी कि जल्द ही वह ट्रंचिंग ग्राउंड के खिलाफ हाईकोर्ट जाएंगे। इस दौरान तसलीम अंसारी, सरताज आलम, शहनवाज मलिक, इरशाद अंसारी, जाहिद अंसारी, नाजिम अंसारी आदि थे।
विज्ञापन


इंदिरानगर वालों ने किया कूड़े के ढेर पर योग
आठ हेक्टेयर जंगल में कूड़े का पहाड़ बनाने का आरोप
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें