फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल किल्लत से प्रभावित इलाकों में टैंकरों से बांटा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। शहर के विभिन्न इलाकों में शुक्रवार को भी पेयजल किल्लत की समस्या बनी रही। वहीं, पप्पू का बगीचा मोहल्ले में गंदा पानी आने की भी लोगों ने शिकायत है। जलसंस्थान ने पेयजल दिक्कत से प्रभावित इलाकों में टैंकरों से पानी बांटा।
विज्ञापन

छड़ायल नयाबाद, गणपति विहार, दमुवाढूंगा आदि क्षेत्रों में पेयजल की समस्या से लोगों को बेहद परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इन इलाकों में जलसंस्थान की ओर से टैंकरों से पानी बंटवाया गया। पप्पू का बगीचा में शुक्रवार को टंकी से गंदा पानी आने पर लोगों को काफी परेशानी हुई। इसकी शिकायत की गई है। जलसंस्थान के ईई विशाल कुमार सक्सेना का कहना है कि पप्पू का बगीचे में गंदा पानी आने की कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि नाले के ऊपर से होकर गुजर रही पेयजल की लाइन को बदलने की जरूर मांग की गई है, इस बारे में संबंधित जेई को निर्देशित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि आरके टेंट हाउस रोड पर पेयजल लाइन की लीकेज को दुरुस्त करा दिया गया है। इसके साथ ही हुड़कियाचौड़ और पनचक्की चौराहे पर लीकेज को ठीक कराया गया ताकि अंतिम छोर तक पेयजल का आपूर्ति हो सके।
विज्ञापन


पेयजल किल्लत से प्रभावित इलाकों में टैंकरों से बांटा पानी
पप्पू का बगीचा में गंदा पानी की शिकायत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें