फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमबीपीजी कालेज में अब स्मार्ट क्लासेज में पढ़ेंगे छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। नया शिक्षा सत्र से एमबीपीजी कॉलेज में छात्र-छात्राएं स्मार्ट क्लासेज में पढ़ेंगे। छात्राओं के लिए अलग से कामॅन गर्ल्स रूम भी बनाया जाएगा। लाइब्रेरी का आधुनिकीकरण करने के साथ ही इसमें विद्यार्थियों के लिए रीडिंग रूम भी बनाया जाएगा।
विज्ञापन

एमबीपीजी कालेज में अगस्त पहले सप्ताह में निरीक्षण करने के लिए नैक की टीम भी आ रही है। इस स्थिति को देखते हुए कालेज प्रशासन ने सौंदर्यीकरण की योजना पर काम शुरू कर दिया है। लालबहादुर शास्त्री सभागार के पुराने स्थल पर ऊबड़ खाबड़ भूमि को समतल कर वहां मैदान में इंटरलाकिंग टाइल्स लगाने का काम शुरू कर दिया गया है। तत्कालीन प्राचार्य डा. जगदीश प्रसाद द्वारा निर्माणाधीन लालबहादुर शास्त्री सभागार को बिना शासन की अनुमति के खेल मैदान में बनवाए जाने के कारण पुराना स्थल खराब पड़ा हुआ था।
निर्माणाधीन सभागार का स्थल बदलने के कारण लाखों रुपये के राजस्व की भी क्षति हुई। अब इस स्थान पर सौंदर्यीकरण कराया जा रहा है। यहां पर छात्रों के बैठने के लिए कुर्सियां भी लगाई जाएंगी। प्राचार्य कक्ष के सामने टीटी रूम को कॉमन गर्ल्स रूम बनाए जाने के साथ ही लाइब्रेरी में भूतल पर रीडिंग रूम बनाया जाएगा। कंप्यूटर लैब, प्रयोगशालाओं को भी दुरुस्त किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें