फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हल्द्वानी बार हाईकोर्ट के स्थानांतरण के पक्ष में नहीं

विज्ञापन
बैठक के दौरान बोलते बार एसोसिएशन अध्यक्ष गोविंद सिंह बिष्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हल्द्वानी। हल्द्वानी बार एसोसिएशन हाईकोर्ट को अन्यत्र शिफ्ट करने के पक्ष में नहीं है। पदाधिकारियों का कहना है कि हाईकोर्ट की बेंच स्थापना का भी कोई औचित्य नहीं है।

विज्ञापन


बार एसोसिएशन के अध्यक्ष गोविंद सिंह बिष्ट की ओर से जजी कोर्ट में आयोजित बैठक में अधिवक्ताओं ने कहा कि हाईकोर्ट को नैनीताल से अन्यत्र शिफ्ट नहीं किया जाना चाहिए। अपरिहार्य स्थिति में यदि हाईकोर्ट स्थानांतरित होती है तो एचएमटी परिसर, रानीबाग, पटुवाडंगर, बल्दियाखान और भीमताल भी उपर्युक्त स्थान हो सकते हैं। उत्तराखंड छोटा राज्य है। इस कारण हाईकोर्ट की बेंच स्थापना का कोई औचित्य नहीं है।

हल्द्वानी बार एसोसिएशन हाईकोर्ट की अन्यत्र बेंच स्थापना का विरोध करेगी। संचालन सचिव विनीत परिहार ने किया। बैठक में बार काउंसिल के से सदस्य मेहरबान सिंह कोरंगा, पूर्व अध्यक्ष राम सिंह बसेड़ा, मुकेश तिवारी, बीसी पनेरू, उपाध्यक्ष चंद्रशेखर जोशी, संयुक्त सचिव किशोर जोशी, कोषाध्यक्ष तनुजा तिवारी, जगत सिंह घुरदौड़ा, बसंत जोशी, घनानंद जोशी, सुरेश परिहार, दिनेश मेहता, योगेंद्र सिंह चुफाल, राजन मेहरा, सुनील पुंडीर, मनीष पांडे, रंजीत डसीला, मोहन सिंह बिष्ट और गंगा प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


हाईकोर्ट शिफ्ट करने पर होगी चर्चा
नैनीताल। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की सभागार में बृहस्पतिवार अपरान्ह 1:15 बजे आम सभा की जाएगी। इसमें हाईकोर्ट को नैनीताल से शिफ्ट करने के मामले में चर्चा की जाएगी। यह जानकारी बार अध्यक्ष पूरन सिंह बिष्ट ने दी। ब्यूरो

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें