फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेलीकॉप्टर से उठाया झील का पानी

Thu, 20 Jun 2019 01:48 AM IST
naveen chandra joshi ब्यूरो/अमर उजाला, भीमताल
विज्ञापन
भीमताल झील से पानी उठाता एयरफोर्स का हेलीकॉप्टर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने एयर फोर्स की मदद से बुधवार को आग बुझाने का मॉकड्रिल किया। भीमताल झील से पानी लेकर गए हेलीकॉप्टर ने लरियाकांटा के जंगल में बौछार की। 

विज्ञापन


सुबह नौ बजे के करीब वाटर बकेट लेकर एयर फोर्स का हेलीकाप्टर हवा में मंडराते हुए झील के ऊपर पहुंचा और वाटर बकेट में झील से पानी भरकर नैनीताल की ओर रवाना हो गया। यह क्रम चार-पांच बार चला।  एसडीएम विवेक राय ने बताया कि जिला प्रशासन के निर्देश पर यह पूर्वाभ्यास हुआ।

हेलीकाप्टर अपने वाटर बकेट में एक बार में 4500 लीटर पानी भरकर ले गया, जिसकी बौछार आबादी से दूर लरियाकांटा के जंगलों में की गई। इस मौके पर एसडीएम सुरेंद्र सिंह जगपांगी, सीओ आरएस नबियाल, सिंचाई विभाग ईई हरीश चंद्र सिंह, एई डीसी पंत, थानाध्यक्ष प्रमोद पाठक व पटवारी राधे सिंह राणा आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन


जब जंगल जल रहे थे जब याद नहीं आई
भीमताल (नैनीताल)। बरसात शुरू होने से ऐन पहले जंगल की आग को बुझाने के लिए हेलीकॉप्टर की मदद से किया गया पूर्वाभ्यास चर्चाओं में रहा। लोगों का कहना था कि फायर सीजन में प्रदेश भर में जंगल जलते रहे और वन संपदा राख होते रही तब जिम्मेदार अधिकारियों ने आग बुझाने के लिए हेलीकाप्टर की मदद नहीं ली। अब जबकि कहीं भी जंगल में आग नहीं लगी है तब हेलीकाप्टर से पूर्वाभ्यास किया जा रहा है। 

नौकायन पर रोक, सड़कों पर नहीं चले वाहन
भीमताल (नैनीताल)। जंगल की आग बुझाने के लिए किए गए पूर्वाभ्यास के दौरान जिला प्रशासन ने भीमताल झील में नौकायन पर रोक लगा दी थी। झील में सुबह नौ बजे से दस बजे तक नाव नहीं चली। वहीं पूर्वाभ्यास के दौरान झील के चारों ओर वाहनों का आवागन भी प्रतिबंधित कर दिया गया। जिससे सड़क में वाहनों की कतार लग गई। झील से पानी ले जाते हुए हेलीकॉप्टर को देखने के लिए बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और सैलानी झील किनारे खड़े रहकर हेलीकॉप्टर को देखते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें