फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्टिकल गार्डन से महकेगा काठगोदाम रेलवे स्टेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। सब कुछ ठीक रहा तो अगस्त आखिरी सप्ताह तक काठगोदाम रेलवे स्टेशन विभिन्न प्रजाति के फूलों की खुशबू से महकेगा। स्टेशन के सौंदर्यीकरण और यात्रियों को हरियाली का अहसास कराने के लिए इन दिनों रेलवे विभिन्न रेलवे स्टेशनों में वर्टिकल गार्डन विकसित करने की योजना पर काम कर रहा है। इस प्रोजेक्ट की शुरुआत काठगोदाम रेलवे स्टेशन से होगी। पहले चरण में काठगोदाम रेलवे स्टेशन के रनिंग रूम के बाहर फूल के पौधे लगाए जा चुके हैं। हल्द्वानी रेलवे स्टेशन की पुष्प वाटिका को भी अपग्रेड किया जाएगा । वर्टिकल गार्डन में गमले या प्लास्टिक बोतल में एक तकनीक के माध्यम से पौधे लगाकर दीवारों पर फिट कर दिया जाता है। हर एक पौधे को अत्याधुनिक ड्रिप सिंचाई प्रणाली से जोड़ा जाता है जिससे जरूरत भर और निर्धारित समय पर ही सिंचाई होती है। दीवारों की खूबसूरती के साथ ही तापमान भी सामान्य से पांच से सात डिग्री तक कम रहता है। यह गार्डन बायो एयर प्यूरिफायर की तरह काम करता है।
विज्ञापन



अब फूलों से महकेगा काठगोदाम रेलवे स्टेशन
वर्टिकल गार्डन के तहत दीवारों पर सजेगी इको फ्रेंडली फुलवारी
वेस्ट मैटेरियल की मदद से विकसित करेगा पूर्वोत्तर रेलवे का वाणिज्य विभाग



वेस्ट मैटेरियल का होता है इस्तेमाल
वर्टिकल गार्डन के लिए प्लास्टिक की बोतलों, पुराने टायरों, गमलों का इस्तेमाल किया जाता है। पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल के पीआरओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि इज्जतनगर स्टेशन पर बना वर्टिकल गार्डन हरियाली के साथ-साथ यात्रियों के बीच सेल्फी प्वाइंट के रूप में आकर्षण का केंद्र बना रहता है।


पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल के अंतर्गत आने वाले विभिन्न स्टेशनों के सौंदर्यीकरण को लेकर वर्टिकल गार्डन विकसित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसे लेकर संस्थाओं से करार की प्रक्रिया चल रही है। शुरुआत काठगोदाम रेलवे स्टेशन से होगी। अगस्त आखिरी सप्ताह तक सुखद नतीजे आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- नीतू, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक इज्जतनगर मंडल, पूर्वोत्तर रेलवे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें