फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों का बिजली अव्यवस्था के खिलाफ प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। शुक्रवार को ट्रांसफार्मर फटने से बाजार क्षेत्र में फैले करंट से आक्रोशित व्यापारियों ने शनिवार को बिजली विभाग के खिलाफ हुंकार भरी। व्यापारियों ने अधिशासी अभियंता (नगर) के कार्यालय में प्रदर्शन करते हुए बिजली अधिकारियों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। उन्होंने चेतावनी दी कि जल्द शहर की विद्युत व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष राजीव अग्रवाल और महामंत्री वीरेंद्र गुप्ता के नेतृत्व में ईई दफ्तर पहुंच धरना प्रदर्शन कर रहे व्यापारियों ने बिजली विभाग के अधिकारियों पर बिजली जैसे संवेदनशील मामले में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। व्यापारियों ने अधिशासी अभियंता से कहा कि विभाग की लापरवाही से शुक्रवार को ट्रांसफार्मर फटने से बाजार क्षेत्र में करंट फैल गया। सैकड़ों व्यापारियों के इलेक्ट्रानिक और इलेक्ट्रिक उपकरण फुंकने से उन्हें लाखों रुपये का नुकसान हो गया। व्यापारियों की सूझबूझ से जनहानि और बड़ी घटना होने से बच गई। धरना स्थल पर व्यापारियों से वार्ता करने आए ईई डीके जोशी को भी व्यापारियों को खरीखोटी सुनाई। प्रदर्शन करने वालों में प्रदेश महामंत्री राजेंद्र फर्स्वाण, पूरन लाल साह, अमरजीत सेठी, राकेश गुप्ता, मदन मोहन जोशी, पीयूष गोयल, प्रदीप सब्बरवाल, केनेडी सचदेवा, मनोज चौहान, प्रमोद भट्ट, संजय वर्मा, राजीव शर्मा, मुनेश अग्रवाल, धरमू गुप्ता, संदीप टंडन, रामसिंह जंगपांगी, कमल राजपाल, चमन गुप्ता, रामप्रसाद कश्यप, नुसरत सिद्दीकी, परबजोत चंडोक, गणेश बिष्ट, दीवान बिष्ट, नरेश भंडारी आदि व्यापारी थे। इधर, बिजली विभाग के ईई डीके जोशी ने व्यापारियों को आश्वस्त किया कि भविष्य में इस तरह की घटनाएं नहीं होने दी जाएगी। बिजली व्यवस्था दुरुस्त रखने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन



बिजली अव्यवस्था पर व्यापारियों ने किया प्रदर्शन
ईई को सुनाई खरीखोटी, अधिकारियों पर लगाया लापरवाही का आरोप
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें